ब्रेकिंग
बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..✦Traffic Challan : बिहार में वाहन मालिकों के लिए अलर्ट! चालान बकाया रखा तो न गाड़ी बेच पाएंगे, न RC का काम होगा; विभाग ने जारी किया आदेश✦मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या की साजिश... 21 दिन बाद मुंबई में ऐसे मिली तीन बच्चों की मां✦PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..✦Traffic Challan : बिहार में वाहन मालिकों के लिए अलर्ट! चालान बकाया रखा तो न गाड़ी बेच पाएंगे, न RC का काम होगा; विभाग ने जारी किया आदेश✦मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या की साजिश... 21 दिन बाद मुंबई में ऐसे मिली तीन बच्चों की मां✦PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता

बिहार: डॉक्टर की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर के बाहर ही मार दी गोली

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या कर दी। डॉक्टर अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी देर रात बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर ड

बिहार: डॉक्टर की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर के बाहर ही मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या कर दी। डॉक्टर अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी देर रात बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर डॉक्टर को मौत की नींद सुला दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की है।


मृतक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी होम्योपैथी डॉक्टर राज बिहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद राज बिहारी अपने घर के बाहर बने झोपड़ी में सोने के लिए चले गए।इसी बीच देर रात बदमाश वहां पहुंचे और राज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंलागने में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।