ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : दो बच्चों की मां का ट्यूशन टीचर से था अफेयर, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला शव

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दो बच्चों की मां को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला मनियारी थाना क्षेत्र का है। यहां दो बच्चों की मां को ट्यूशन

बिहार : दो बच्चों की मां का ट्यूशन टीचर से था अफेयर, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दो बच्चों की मां को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला मनियारी थाना क्षेत्र का है। यहां दो बच्चों की मां को ट्यूशन टीचर से प्यार हो गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद महिला ने अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।


मृतिका की पहचान 30 वर्षीय काजल देवी के रूप में हुई है। काजल का पति रंजन सिंह कानपुर में रहकर काम करता है। महिला के दो बेटे हैं जिनकी उम्र छह और सात वर्ष बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि काजल का उसके बेटों को पढ़ाने वाले टट्यूशन टीचर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की काफी रात तक फोन पर बात होती थी। परिजनों का आरोप है कि काजल और टट्यूशन टीचर के बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।


इसके बाद काजल ने अपनी दोनों हाथों का नस काट लिया और फंदे से लटक गयी। हालांकि पुलिस का कहना है कि काजल की मौत को संदिग्ध बता रही है। पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि महिला की मौत कैसे हुई इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं जिसमें प्रेम प्रसंग की भी बातें सामने आई है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें