ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र

बिहार: वर्चस्व को लेकर अपराधियों के बीच फायरिंग, एक बदमाश को लगी गोली

HAJIPUR: वैशाली के बिदुपुर गैंगवार की घटना हुई है, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। घायल अपराधी दो महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया है। बिदुपुर में CSP लुट कांड में शामिल था और

बिहार: वर्चस्व को लेकर अपराधियों के बीच फायरिंग, एक बदमाश को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के बिदुपुर गैंगवार की घटना हुई है, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। घायल अपराधी दो महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया है। बिदुपुर में CSP लुट कांड में शामिल था और वह जेल में बंद था। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पर स्थानीय बिदुपुर थाने में कई केस दर्ज है। 


गंगा किनारे दियारा इलाके में घटना को अंजाम दिया गया है। युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी बलिराम राय के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बिदुपुर थाना की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


पुलिस के मुताबिक घायल बलिराम राय बीते माह हुए सीएसपी लूट कांड में शामिल था। पिछले महीने जेल से छूटकर वह घर आया था। वह अपने घर पर था, तभी सुशील कुमार उसे बाइक पर बैठकर गोपालपुर घाट किनारे ले गया और मोबाइल और रुपए छीनकर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के आरोपित एवं घायल युवक दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता