ब्रेकिंग
बिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटम

बिहार : दिनदहाड़े युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शेरघाटी के अफजलपुर गांव की है। घटना से गुस्साए लोगों ने जीटी रोड को जाम क

बिहार : दिनदहाड़े युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शेरघाटी के अफजलपुर गांव की है। घटना से गुस्साए लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। फिलहाल हत्या का कारण स्प्ष्ट नहीं हो सका है।


मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी सुमन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कारोबारी सुमन सिंह बिजनेस के सिलसिले में कहीं जा रहा था इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने के आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हालांकि तबतक अपराधी मौके से फरार हो गए थे। आनन-फानन में ग्रामीण सुमन सिंह को लेकर शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव के साथ जीटी रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है हालांकि मृतक के परिजन और ग्रामीण मुआवजा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।