ब्रेकिंग
बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानाबिहार के स्कूल में महापाप! छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंपपटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; गंगा किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील‘धरती पकड़’ नागरमल बाजोरिया का निधन, लड़ चुके थे पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव; इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ भी ठोकी थी तालBihar Flood : गंगा के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता! CM सम्राट ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानाबिहार के स्कूल में महापाप! छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंपपटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; गंगा किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील‘धरती पकड़’ नागरमल बाजोरिया का निधन, लड़ चुके थे पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव; इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ भी ठोकी थी तालBihar Flood : गंगा के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता! CM सम्राट ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहार: दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, हथियार के बल पर बैंक से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली की है, जहां अपराधियों ने बंधन बैंक से हथियार के बल प

बिहार: दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, हथियार के बल पर बैंक से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली की है, जहां अपराधियों ने बंधन बैंक से हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह शुक्रवार को भी बभनौली स्थित बंधन बैंक का कार्यालय समय से खुल गया था। बैंक में रुपयों का मिलान किया जा रहा था, इसी दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक बैंक पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने बैंक के कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के मैनेजर मो. जुबैर की जमकर पिटाई कर दी।


बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि सीवान में इन दिनों अपराधी ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हाल के दिनों में जिले में लूट की कई घटनाएं हो चुकी है बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।