ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार : दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की हत्या, पैसों के लेन देन को लेकर बदमाशों ने मारी गोली

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबगंज के नावानगर स्थित निजामत इलाके की है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटन

बिहार : दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की हत्या, पैसों के लेन देन को लेकर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबगंज के नावानगर स्थित निजामत इलाके की है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। पैसों के लेन देन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान राजेन्द्र राम के 25 वर्षीय बेटे कन्हाई राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह गांव का ही रहने वाला बिरजू राम कन्हाई के घर पैसे मांगने के लिए पहुंचा था। पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बिरजू राम ने कन्हाई को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।


इस घटना के बाद मौके पर मौजूद मृतक के माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन खून से लथपथ कन्हाई को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बिरजू की तलाश में छापेमारी कर रही है।