ब्रेकिंग
पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला

बिहार: धारदार हथियार से महिला की बेरहमी से हत्या, डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही मौत के घाट उतारा

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने एक महिला की बेहरमी से जान ले ली। हत्या का आरोप पड़ोसी पर ही लगा है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही

बिहार: धारदार हथियार से महिला की बेरहमी से हत्या, डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने एक महिला की बेहरमी से जान ले ली। हत्या का आरोप पड़ोसी पर ही लगा है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही महिला को मौत के घाट उतार दिया है।


दरअसल, बिहार में इन दिनों डायन बिसाही और जादू-टोना के शक में लोगों की जान लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह की खबरे हर दिन सामने आ रही हैं। अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर लोगों द्वारा इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।


चौथम थाना इलाके के कैथी गांव से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने ही धारदार हथियार से वार कर महिला की बेरहमी से जान ले ली है। महिला किसी काम से बाहर गई थी और घर लौटने के दौरान बीच रास्ते में उसके ऊपर हमला किया गया।


इस घटना के बाद मृतक महिला क परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।