ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: देवर से बात नहीं करती थी भाभी, नाराज शख्स ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट काटा

ARA: खबर भोजपुर से है, जहां एक छोटा भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया। देवर-भाभी के बीच हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। घ

बिहार: देवर से बात नहीं करती थी भाभी, नाराज शख्स ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट काटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से है, जहां एक छोटा भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया। देवर-भाभी के बीच हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घायल शख्स मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी रामसुभक साव का 29 वर्षीय बेटा मनोज साव है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद मनोज और उसका छोटा भाई दीपक अलग-अलग रहते थे। दीपक की बुरी आदतों और नशे की लत के कारण मनोज की पत्नी उससे बात नहीं करती थी। इसी बात से नाराज आरोपी दीपक मंगलवार को बड़े भाई मनोज के घर पहुंचा और अपनी भाभी से झगड़ा करने लगा।


देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दीपक ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी पर हमला होता देख मनोज बीच बचाव करने पहुंचा, जिसके बाद आरोप छोटे भाई ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, घायल पति-पत्नी को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें