ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान

बिहार: दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला खून से सना शव

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दारोगा की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार को छात्र का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर

बिहार: दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दारोगा की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार को छात्र का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पियनिया-गोढ़ना मुख्य मार्ग पर खजुआता गांव के पास सड़क के किनारे से छात्र का शव बरामद किया है।


मृतक छात्र की पहचान तरारी के कपूरडीहरा गांव निवासी देवकी सिंह के 21 वर्षीय बेटे भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भानु स्नातक का छात्र था। भानु आरा में रहकर दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। भानु का पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र स्थित केजी रोड में रहता है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे भानु सब्जी लाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार की सुबह किसी ने फोन कर भानु का शव सड़क किनारे मिलने की बात बताई। इस खबर को सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।


परिजन भागे-भागे घटनास्थल पहुंचे तो भानु का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के पिता ने अपने बड़े बेटे की पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता