ब्रेकिंग
नशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

बिहार : दामाद ने बेरहमी से कर दी सास की हत्या, दहेज को लेकर चल रहा था विवाद

DARBHANGA : दरभंगा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बहेड़ी के दोहट नारायण गांव की है। यहां एक दामाद ने अपनी सास की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी दामाद

बिहार : दामाद ने बेरहमी से कर दी सास की हत्या, दहेज को लेकर चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बहेड़ी के दोहट नारायण गांव की है। यहां एक दामाद ने अपनी सास की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी दामाद शादी के बाद से ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आरोपी देर रात तीन चार साथियों के साथ घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और सास की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान दोहट नारायण गांव निवासी रामस्वरूप मंडल की 50 वर्षीय लाल दाई देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामस्वरूप मंडल की बेटी सुधा की शादी चार वर्ष पहले कोठरा गांव निवासी राधाकृषण मंडल के बेटे विकास कुमार से हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन बाद में विकास दहेज के लेन देन को लेकर अक्सर सुझा को प्रताड़ित करने लगा। पति की प्रताड़ना से परेशान सुधा अपनी बेटी को लेकर मायके चली आई।


मायके पहुंचने के बाद सुधा ने थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। इसी बीच शुक्रवार की देर रात अपने दो-तीन दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचा और अपनी सास लाल दाई देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।