ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार: दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर लोभी दूल्हा नहीं लाया बारात, दुल्हन पहुंची थाने

CHHAPARA: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सारण जिले का है जहां लोभी दू

बिहार: दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर लोभी दूल्हा नहीं लाया बारात, दुल्हन पहुंची थाने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHHAPARA: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सारण जिले का है जहां लोभी दूल्हे ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर बारात लाने से इनकार कर दिया. 


बता दें इसके बाद इससे नाराज दुल्हन शादी के मंडप की जहग दूल्हे और वर पक्ष के खिलाफ थाने पहुंच गई. यह मामला मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बृजेश राम की बेटी गुड़िया कुमारी की शादी मशरक थाना क्षेत्र के ही लखनपुर गांव के जगलाल राम के बेटे धर्मेंद्र राम से तय हुई थी. वहीं रविवार 21 नवंबर की रात गुड़िया के दरवाजे बारात आनी थी.


जनकारी के अनुसार वधू पक्ष द्वारा दूल्हे और वर पक्ष की स्वागत की पूरी तैयारियां की जा रही थीं. वहीं लाल जोड़े और सोलह ऋंगार कर गुड़िया दुल्हन बन कर तैयार थी. तभी अचानक दुलहन के पिता बृजेश राम के मोबाइल पर दूल्हे के पिता के द्वारा फोन कर मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर शादी कैंसिल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि दहेज में बाइक नहीं मिली है इसलिए हम बारात लेकर नहीं आएंगे. इतना सुनते ही बारात स्थल पर हंगामा मच गया. इसके बाद दुल्हन बनी गुड़िया रोते-बिलखते हुए मसरख थाना पहुंच गई और उसने दहेज लोभी दूल्हे और वर पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.


बता दें दुल्हन की मां चंद्रावती देवी ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से यह शादी हो रही थी. हमने अपने क्षमत के अनुसार लड़के वालों को दहेज भी दिया था. लेकिन शादी के दिन दूल्हे के पिता ने फोन कर कहा कि उन्हें बाइक भी चाहिए. जब हम लोगों ने इस पर अपनी समस्या बताई तो दूल्हे ने बरात लाने से मना कर दिया. इस मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने मसरख थाना को कार्रवाई का आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलेगा.