ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : दहेज में एक लाख कम दिए तो नहीं आई बारात, दूल्हे का इंतजार करती रह गई दुल्हन

KATIHAR : देश में लंबे समय से दहेज विरोध कानून लागू होने के बावजूद इसका सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। आधुनिकता के इस दौर में भी एक पिता को अपनी बेटी की शादी करने के लिए लड़के वा

बिहार : दहेज में एक लाख कम दिए तो नहीं आई बारात, दूल्हे का इंतजार करती रह गई दुल्हन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR : देश में लंबे समय से दहेज विरोध कानून लागू होने के बावजूद इसका सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। आधुनिकता के इस दौर में भी एक पिता को अपनी बेटी की शादी करने के लिए लड़के वालों को दहेज के तौर पर मोटी रकम देनी पड़ती है और जो दहेज नहीं दे पाते है उनकी बेटियों की बारात तक  घर की दहलीज से वापस लौट जाती है। ऐसा ही एक मामला कटिहार में सामने आया है, जहां दहेज में महज एक लाख रुपए कम देने से नाराज लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। दुल्हन हाथ में मेंहदी रचाई दूल्हे का इंतजार करती रह गई।


दरअसल, कोढ़ा थाना क्षेत्र के तीनपनिया वार्ड संख्या 8 निवासी मो. बशीर ने अपनी बेटी नुनिहा खातून की शादी हरीशपुर पंचायत निवासी मो. शहाबुद्दीन के साथ तय की थी। लड़की वालों को दहेज के तौर पर लड़के वालों को कीमती सामान और कैश मिलाकर पांच लाख रुपए देने थे। पाई-पाई जोड़कर लड़की के पिता ने दूल्हे के घरवालों को चार लाख रुपया दे दिया था। दहेज में एक लाख रुपए कम होने के कारण उसे शादी के बाद देने की बात हुई थी।


लड़की के घर में निर्धारित दिन पर बारात के स्वागत की सभी तैयारियां की गई थीं। सभी लोग बारात के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन देर रात तक लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। जब लड़की के घर वालों ने लड़के वालों को फोन किया तो पता चला कि दहेज में एक लाख रुपए कम देने की वजह से लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे हैं। लड़के वालों ने दहेज में एक लाख रुपए कम देने पर शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मन्नौवल के बाद जब लड़के वाले तैयार नहीं हुए तो पीड़ित पक्ष के लोग ताने पहुंचे और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता