ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी

बिहार: दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, मामले में सात आरोपी अरेस्ट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को

बिहार: दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, मामले में सात आरोपी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ बीते चार अप्रैल को अपने किराना की दुकान पर बैठी थी। महिला का दामाद किराना दुकान चलाता था, जो उस वक्त दुकान में मौजूद नहीं था। इसी दौरान सभी आरोपी वहां पहुंचे और महिला को दुकान और मकान खाली करने के फरमान सुना दिया।


महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे दुकान से खींचकर बाहर निकाला और उसे निर्वस्त्र कर मारपीट की। महिला के साथ बर्बरता होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं।