ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: CSP संचालक से 10 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के कट्टा पुल के पास की है। यहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक

बिहार:  CSP संचालक से 10 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के कट्टा पुल के पास की है। यहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक के 10 लाख रुपए लूट लिये। लूटपाट का विरोध करने के बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सीएसपी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक अखिलेश कुमार रुपयों से भरा बैग लेकर मनियारी से अमदाबाद जा रहा था। इसी दौरान अमदाबाद के कट्टा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने अखिलेश कुमार को गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायल सेंटर रेफर कर दिया है। अखिलेश को दो गोलियां लगी है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएसपी संचालक का लैपटॉप भी लूट लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बंगाल का सीमावर्ती इलाका होने के कारण इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बंगाल भाग गए होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें