ब्रेकिंग
YouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछ

बिहार: CSP संचालक की गोली मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पोस्ट ऑफिस के पास की है। यहां लूट में असफल ब

बिहार: CSP संचालक की गोली मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पोस्ट ऑफिस के पास की है। यहां लूट में असफल बदमाशों ने SBI के सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की दोपहर अपराधी सीएसपी केंद्र में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे लेकिन वे सफल नहीं हो सके।


मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र निवासी बैजनाथ प्रसाद के 30 वर्षीय बेटे अरविंद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी अरविंद अपने सीएसपी केंद्र में बैठा था और ग्राहकों से लेनदेन कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी सीएसपी केंद्र में घुस गए और लूटपाट की कोशिश करने लगे। अरविंद कुमार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसपर गोली चला दी।


गोली लगने के बावजूद अरविंद ने रुपयों से भरा बैग बदमाशों को नहीं ले जाने दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हल्ला करने लगे। लोगों के गुस्से को देखते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस बीच सीएसपी संचालक की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।