ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

बिहार : करोड़ों के स्कैम के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मुंबई पुलिस के आने का इंतजार, भारत-नेपाल की सीमा से हुई थी गिरफ्तारी

MOTIHARI : महाराष्ट्र स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में हुए 4355 करोड़ के स्कैम के मुख्य आरोपी बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को देर शाम रक्सौल एसडीजीएम की कोर्ट में पेश किया गया। देश

बिहार : करोड़ों के स्कैम के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मुंबई पुलिस के आने का इंतजार, भारत-नेपाल की सीमा से हुई थी गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : महाराष्ट्र स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में हुए 4355 करोड़ के स्कैम के मुख्य आरोपी बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को देर शाम रक्सौल एसडीजीएम की कोर्ट में पेश किया गया। देश छोड़कर भागने के दौरान रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग की टीम ने आरोपी दलजीत सिंह बल को गिरफ्तार किया था। दलजीत सिंह बल को लेकर लुक आउट नोटिश जारी था।


पूरे मामले पर रक्सौल डीएसपी ने बताया कि न्यायायिक प्रक्रिया के तहत उसकी पेशी हुई है। मुंबई पुलिस के आने के बाद आरोपी को उनके हवाले कर दिया जायेगा। फिलहाल रक्सौल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं करने के कारण न्यायिक प्रक्रिया में पेंच फंस गया है। ऐसे में रक्सौल पुलिस मुंबई पुलिस के आने का इंतजार कर रही है।


पूछताछ में आरोपी बैंक डायरेक्टर ने बताया है कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा भागाने की फिराक में था। रक्सौल बॉर्डर तक बड़ी ही आसानी से पहुंच गया था लेकिन, नेपाल की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही इमीग्रेशन विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बताते चलें कि 4355 करोड़ का यह घोटाला वर्ष 2019 में हुआ था। जिसकी जांच महाराष्ट्र EOW कर रही है। लेकिन स्कैम का मुख्य आरोपी दलजीत सिंह बल लगातार जांच एजेंसी को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी दलजीत सिंह बल देश छोड़कर भागने की तैयारी में था। इसी दौरान इमिग्रेशन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता