ब्रेकिंग
Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला

Bihar Crime News: स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौलसे इतने बुलंद हो गए हैं कि किसी की भी जान ले लेना उनके लिए मामूली बात हो गई है। रोहतास के सासाराम में बेखौफ बाइक चोरों ने स्वास्थ्य विभाग के एंबु

Bihar Crime News: स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौलसे इतने बुलंद हो गए हैं कि किसी की भी जान ले लेना उनके लिए मामूली बात हो गई है। रोहतास के सासाराम में बेखौफ बाइक चोरों ने स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शिवसागर के अऊआ में NH की है।


मृतक की पहचान कैमूर के सकरी निवासी भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने भानु प्रताप की बाइक चोरी कर ली थी। जिनको पकड़ने के लिए वह दूसरी बाइक से चोरों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान एक कार की टक्कर से अपराधी सड़क पर गिर गए और जब भानु प्रताप ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने गली चला दी।


गोली लगने से भानु प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात करीब डेढ बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता