ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार

Bihar Crime News: थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कस्टडी में युवक की मौत पर एक्शन; पिता ने शराबी बेटे को कराया था अरेस्ट

BUXAR: बक्सर के सिमरी थाना में पुलिस की कस्टडी में युवक की हुई मौत के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। इस मामले में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिय

Bihar Crime News: थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कस्टडी में युवक की मौत पर एक्शन; पिता ने शराबी बेटे को कराया था अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर के सिमरी थाना में पुलिस की कस्टडी में युवक की हुई मौत के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। इस मामले में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच में थानेदार समेत तीनों जवानों को दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, युवक के पिता ने शराबी बेटे को पुलिस बुलाकर अरेस्ट करवा दिया था। इसी बीच पिता को खबर मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। युवक हाजत में बंद था और बाद में बेल्ट के सहारे फंदे से झूलता मिला। आनन फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


युवक के परिजनों और रिश्तेदारों ने थाने पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। इस मामले में एसपी शुभम आर्य ने जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने थानेदार प्रफुल कुमार, ओडी प्रभारी सीताराम चौधरी और चौकीदार हरिकिशुन कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एसपी के इस एक्शन के बाद थाने के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।