ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार

Bihar Crime News: सीवान में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 60 लाख की लूट, इलाके में दहशत

SIWAN: बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को हथियारबंद चार अपराधियों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 60 लाख के आभूषण

Bihar Crime News: सीवान में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 60 लाख की लूट, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को हथियारबंद चार अपराधियों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 60 लाख के आभूषण लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार  स्थित मदन चौक पर जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान है जिसमें घुसकर चार हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 60 लाख के आभूषण लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये। 


घटना की सूचना स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पूरे इलाके में नाकेबंदी के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है वही पुलिस ने भी कार्रवाई का भरोसा जताया है।