ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Crime News: दशहरा के जश्न के बीच मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची दवा कारोबारी की जान

Bihar Crime News: दशहरा के जश्न के बीच बिहार के सीतामढ़ी में बदमाशों ने मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दवा कारोबारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दशहरा के जश्न के बीच बेखौफ अपराधियों ने सीतामढ़ी में तांडव मचाया है। जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में भपूरा में बदमाशों ने एक दवा दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि लगभग पांच राउंड फायरिंग की गई हालांकि, दुकानदार बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दवा कारोबारी का नाम घनश्याम कुमार गुप्ता है, जो वारदात के दौरान अपनी दुकान पर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले शख्स और उसके सहयोगी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे बरामद किए हैं।


इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अमित रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता