ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में एम्बुलेंस ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाजुक

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एंबुलेंस ड्राइवर को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से घायल एंबुलेंस ड्राइवर को आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया ग

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में एम्बुलेंस ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एंबुलेंस ड्राइवर को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से घायल एंबुलेंस ड्राइवर को आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।


घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पोखर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एंबुलेंस ड्राइवर को एक गोली लगी है। घायल की पहचान सोनबरसा निवासी राजीव रौशन के रूप में की गई है। 


घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि राजीव रोशन सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस ड्राइवर के पद तैनात हैं। जिसकी आज अपराधी ने गोली मार दी है।


 राजीव रोशन को गोली क्यों मारी गयी इस बात की जांच में पुलिस जुटी हुई है। घायल एंबुलेंस ड्राइवर के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से एंबुलेंस कर्मी काफी दहशत में हैं। उनका कहना है कि अब एंबुलेंस कर्मी को भी अपराधी नहीं बख्श रहे हैं। ये लोग दिन रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं अब इन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। राजीव रोशन के होश में आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 


सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जहां पर गोली चलने की बात बताई जा बताई जा रही है। वहां गोली चली ही नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजन गोली लगने की बात बता रहे हैं।