ब्रेकिंग
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में की देरी तो भरना होगा जुर्माना... 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम✦Bihar News : बिहार विधानसभा सचिवालय में आज तीन अहम बैठकें, दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ बैठकों का दौर, शाम 4 बजे जुटेंगे दलीय नेता✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में की देरी तो भरना होगा जुर्माना... 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम✦Bihar News : बिहार विधानसभा सचिवालय में आज तीन अहम बैठकें, दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ बैठकों का दौर, शाम 4 बजे जुटेंगे दलीय नेता✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज

Bihar crime news: DRI का बड़ा एक्शन, 42 करोड़ की कोकीन के साथ इंटरनेशनल स्मगलर अरेस्ट; थाईलैंड से बिहार पहुंची थी नशे की खेप

MUZAFFARPUR: शराबबंदी के बाद एक तरफ जहां बिहार में सूखे नशे की डिमांड बढ़ती जा रही है तो वहीं अवैध धंधेबाज नशे के कारोबार के लिए बिहार को अच्छा ठिकाना मान रहे हैं। राज्य के अलग-अलग

Bihar crime news: DRI का बड़ा एक्शन, 42 करोड़ की कोकीन के साथ इंटरनेशनल स्मगलर अरेस्ट; थाईलैंड से बिहार पहुंची थी नशे की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराबबंदी के बाद एक तरफ जहां बिहार में सूखे नशे की डिमांड बढ़ती जा रही है तो वहीं अवैध धंधेबाज नशे के कारोबार के लिए बिहार को अच्छा ठिकाना मान रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गांजा और चरस तो पकड़ी ही जा रही है, नशे के सौदागर बिहार के रास्ते दूसरे राज्यों तक नशे की खेप पहुंचा रहे हैं। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में DRI टीम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने 42 करोड़ रुपए से अधिक की कोकीन की खेप के साथ पुणे के एक इंटरनेशनल स्मगलर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह इसको साउथ एशियाई के देश थाईलैंड से लाकर पहले भूटान में आया था और फिर नॉर्थ ईस्ट के असम के रास्ते दिल्ली के किसी बड़े माफिया को देनी थी।


इंटरनेशनल मार्केट में जब्त किए कोकीन की कीमत करीब 42 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैथी टोल प्लाजा NH 57 के पास गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए स्मगलर की पहचान महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाले मो. शाहीन शेख के रूप में हुई है, एक बड़ा तस्कर है। फिलहाल डीआरआई की टीम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता