ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Bihar Crime News: बिहार में व्यवसायी को गोली मार ₹10 लाख लूट ले गए बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी

Bihar Crime News: सहरसा के सोनवर्षा में आलू-प्याज व्यवसायी गौतम साह को गोली मारकर 10 लाख लूटे। मिर्ची पाउडर फेंककर दिया वारदात को अंजाम। छाती से गोली निकाली गई, हालत स्थिर।

Bihar Crime News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड-10 में रविवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन्होंने आलू-प्याज के व्यवसायी गौतम साह ( उम्र 40) को गोली मारकर उनके करीब 10 लाख रुपये लूट लिए हैं।


जानकारी के मुताबिक गौतम साह अपने कर्मचारियों अखिलेश ठाकुर, संजू कुमार, मिथिलेश कुमार, चिकू कुमार और किशन सम्राट के साथ दुकान पर दिनभर का कलेक्शन (लगभग 9.75 लाख) और कैश काउंटर के पैसे मिलाकर करीब कुल 10 लाख रुपये गिन रहे थे। 


इसी दौरान चार अज्ञात अपराधी अचानक पहुंचे, सभी के मुंह-आंख पर मिर्ची पाउडर फेंका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली गौतम साह की छाती में जा लगी और इतने में ही कलेक्शन से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए।


घायल गौतम को पहले सोनवर्षा पीएचसी ले जाया गया, फिर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। रात करीब 11 बजे एक घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने छाती से गोली सफलतापूर्वक निकाली। गौतम की हालत अब स्थिति बताई जाती है।


व्यवसायी के भाई किशन सम्राट ने बताया है कि हर रविवार को कलेक्शन होता है और बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। उन्होंने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। 


रिपोर्टर: रितेश