ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

Bihar Crime News: बिहार में सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से उठाकर दो बदमाशों ने किया गंदा काम

GAYA: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की है। घर से लापता बच्ची को

Bihar Crime News: बिहार में सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से उठाकर दो बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की है। घर से लापता बच्ची को सड़क के किनारे से गंभीर हालत में बरामद किया गया है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सात साल की मासू बच्ची घर के पास खेल रही थी  और वहीं से अचानक लापता हो गई। रात भर परिजन तलाश करते रहे लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। अगले दिन गांव के लोगों ने बच्ची को सड़क किनारे से बेसुध हालत में बरामद किया।


बच्ची की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची वारदात के समय पड़ोस के रहने वाले एक शख्स के साले पल्लू मांझी के साथ खेल रही थी।


परिजनों का आरोप है कि पल्लू मांझी ही उसे झूला झुलाने की बात कह उसे अपने साथ ले गया था। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बच्ची के साथ रेप किया और बाद में उसे सड़क के किनारे ले जाकर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है हालांकि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।