ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर अरेस्ट, फर्जी नंबर प्लेट वाली जाइलो से तस्करी

Bihar Crime News: पूर्णिया पुलिस ने धमदाहा में एक फर्जी बिहार नंबर की जाइलो गाड़ी से 185 लीटर विदेशी शराब जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध कारोबारी पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। पूर्णिया की धमदाहा पुलिस ने एक फर्जी बिहार नंबर की गाड़ी से 185 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। 


धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक जाइलो गाड़ी में शराब की बड़ी खेप जा रही है। सूचना के आलोक में थाना पुलिस ने अवर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, नागेंद्र यादव, सुजय कुमार एवं सशस्त्र बलों की टीम गठित कर खोज बीन शुरू किया।


पुलिस को धमदाहा-भवानीपुर सड़क पर एक जाइलो गाड़ी दिखी जिस पर गाड़ी संख्या बीआर 11 पी 4654 दिखा था। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर गाड़ी लेकर भागने लगा। धमदाहा थाना पुलिस ने गाड़ी का ओवरटेक कर सिंघाड़ा पट्टी चौक के समीप उसे पकड़ लिया। रोकने के बाद तलाशी लेने पर गाड़ी के डिक्की में बनाए गए केबिन में 184.580 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। 


इस छापेमारी में धमदाहा थाना पुलिस ने 750 एम एल के 223 बोतल एवं 180 एम एल के 96 फ्रूटी को जब्त किया है। जिसमें ब्लेंडर 59, सिग्नेचर 16, रॉयल स्टेज 47, बी सेवन 23, इंपीरियल ब्लू 54, मैजिक मोमेंट 24 एवं 180 एम एल का ऑफिसर चॉइस फ्रूटी 96 पीस बरामद हुआ है। 


शराब के साथ गिरफ्तार तीनों तस्कर के हाट थाना क्षेत्र के ब्रजेश नगर के रहने वाला दिलखुश कुमार, रोहित कुमार शर्मा एवं संजय कुमार श्रीवास्तव है। पुलिस के समक्ष तस्करों ने बताया कि जाइलो गाड़ी जिस पर बिहार नंबर दर्ज है और बंगाल की गाड़ी है तथा शराब का खेप पूर्णिया से उठाकर बी कोठी थाना क्षेत्र के देवरी गांव जा रहे थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता