ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, मारपीट के दौरान लड़की की कट गई नाक; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब तस्कर मनचाहा तस्करी कर रहे है, ऐसे ही मामला सामने आया है बगहा से जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज़
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News:  बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब तस्कर मनचाहा तस्करी कर रहे है, खुलेआम इलाकों  में बेच भी रहे रहें है। दरअसल, पश्चिम चम्पारण के बगहा से एक मामला सामने आया है। बगहा के सेमरा थाना स्थित दढ़िया गांव से पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि यहां अवैध शराब बेची जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारीक की, जिसके बाद गांव में बवाल मच गया।  


वहीं, छापेमारी के दौरान सुपनेखा नाम की एक लड़की की नाक बुरी तरह कट गई, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट गया और ग्रामीणों ने नाक से बहते खून का फव्वारा देखा, उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बगहा उत्पाद विभाग केइंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंहने बताया कि उन्हें गांव में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसी के आधार परपुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजी गई। 


जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची, ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस झड़प मेंदो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वहीं पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज हुआ। बता दें कि सुपनेखा की मांकोशीला देवीने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की गई।  जिसमें उसकी नाक बुरी तरह कट गई। उन्होंने कहा, "मेरे पति पुलिस की रात में छापेमारी का विरोध कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन पर हमला कर दिया। जब मेरी बेटी उन्हें बचाने गई, तो पुलिस ने उसे भी पीट दिया, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा।"


जैसे हीगांववालों नेसुपनेखाकी कटी हुई नाक और खून से सनी हालत देखी, उनका गुस्सा फूट पड़ा।ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां भीतोड़ी गईं। इंस्पेक्टरप्रभुनाथ सिंहने कहा किछापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें उनके दो कर्मी घायल हो गए। उन्होंने यह भी कहा किग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। 


इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है पुलिस का कहना है कि पहले घटनाक्रम की जांच की जाएगी कि आखिर सुपनेखाकी नाक आखिर कटी है। उन्होंने कहा कि घायल दोनों पुलिस वालों के आवेदन पर हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता