ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना में ईंट-पत्थर के कूचकर शख्स की हत्या, जंगल में मिला खून से सना शव

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा में अपराधियों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूचकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में फेंक कर फरार हो

Bihar Crime News: पटना में ईंट-पत्थर के कूचकर शख्स की हत्या, जंगल में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा में अपराधियों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूचकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गए। दुर्गंध आने पर जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति का शव बरामद किया गया।


मृतक की पहचान कमलपुर चिरैयाटांड गांव निवासी रामबाबू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रामबाबू यादव मनेर में क्लीनिक चलाते थे। शनिवार की दोपहर रामबाबू घर जाने की बात कहकर क्लीनिक से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।


अचानक उनका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसी दौरान रविवार की सुबह रामबाबू का शव ठाकुर प्रसाद हाई स्कूल के पीछे से बरामद किया गया।


शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।