ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar Crime News: लाखों रुपए के कोटा स्मैक के साथ पांच लोग अरेस्ट, मिजोरम से बिहार पहुंची थी नशे की बड़ी खेप; 13 लाख से अधिक कैश भी जब्त

HAJIPUR: वैशाली की विदुपुर थाना पुलिस ने दाउदनगर पंचायत भवन के पास छापेमारी कर एक किलो कोटा स्मैक के साथ तीन स्थानीय और दो अंतरराज्यीय धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों

Bihar Crime News: लाखों रुपए के कोटा स्मैक के साथ पांच लोग अरेस्ट, मिजोरम से बिहार पहुंची थी नशे की बड़ी खेप; 13 लाख से अधिक कैश भी जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली की विदुपुर थाना पुलिस ने दाउदनगर पंचायत भवन के पास छापेमारी कर एक किलो कोटा स्मैक के साथ तीन स्थानीय और दो अंतरराज्यीय धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 13 लाख रुपए से अधिक कैश जब्त किया गया है।


वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बीते 26 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि बिदुपुर के एक बड़े नशे के कारोबारी महेंद्र राय को दो तस्कर मिजोरम से कोटा स्मैक की बड़ी खेप पहुंचाने वाले हैं। जिसके बाद उनके निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड विकाश पदाधिकारी बिदुपुर, जिला आसूचना इकाई एवं बिदुपुर थाना पुलिस को शामिल किया गया।


उक्त गठित टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। जिसे साथ के सशस्त्रबल के सहयोग से भागते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में महेन्द्र राय, रामू कुमार, कविता राय, लालहमिंग मोया और लाल थंग मोया शामिल हैं। लाल थंग मोया और लालहमिग मिरोजम का बताया गया है।


तलाशी में अलग-अलग पन्नी में रखे कोटा (स्मैक) जैसा पदार्थ 995 ग्राम तथा खैनी जैसा मादक पदार्थ का कुल मात्रा-0.095 ग्राम बरामद किया गया। इनके पास से 01 छोटा डिजिटल तराजू, 05 मोबाईल और 13,37,547 रूपये बरामद किए गए हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता