ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Bihar Crime News: ससुराल में नवविवाहिता की हत्या, पुलिस ने कुछ ऐसे बरामद किया युवती का शव

Bihar Crime News: सीतामढ़ी की इस घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है. बताया जा रहा है कि युवती के ससुर ने ही उसकी हत्या की और फिर शव को ठिकाने लगा दिया ताकि किसी को इस बारे में कानों-कान खबर न हो.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जहाँ ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की पहले हत्या कर दी और फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से सूखे तालाब के किनारे मिट्टी के अंदर शव को दफना दिया. मृतका की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जो सुजीत कुमार की पत्नी हैं.


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल से मिट्टी खोदकर महिला के शव को कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि महिला के ससुर ने महिला की हत्या करने के बाद शव को दफना दिया था. महिला के ससुर का नाम रामभरोस राय है. फिलहाल पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


नवविवाहिता की इस तरह हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि साक्ष्य छुपाने की नीयत से अंतिम संस्कार करने के बजाए उसके शव को मिट्टी के अंदर दफना दिया गया था. फिलहाल मजिस्ट्रेट की निगरानी में डेड बॉडी को गड्ढे से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, मृतका कंचन कुमारी के मायके वालों ने इस घटना में शामिल आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.


फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इस युवती की हत्या किस कारण से की गई है, क्या यह मामला दहेज़ से जुड़ा था? क्या युवती का पति भी इस साजिश में शामिल था? पुलिस की जांच पूरी हो जाने के बाद ही अब इस मामले का खुलासा हो पाएगा और तमाम सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे.


सौरव कुमार की रिपोर्ट