ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बिहार में मशहूर डॉक्टर के नाती की बेरहमी से हत्या, इंडस्ट्रियल एरिया के प्लांट से बरामद हुआ शव

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में मशहूर डॉक्टर अरुंधति के 22 वर्षीय नाती पुष्पांशु कुमार का शव बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया के प्लांट में खून से सना मिला। ग्राइंडर मशीन से हत्या, आईपैड और जला फोन बरामद। पुलिस ने SIT गठित की, जांच तेज..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। प्रख्यात डॉक्टर अरुंधति के नाती और स्थानीय कारोबारी रवि शंकर प्रसाद के बेटे, 22 वर्षीय पुष्पांशु कुमार का शव बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया के एक निर्माणाधीन प्लांट में खून से लथपथ पाया गया। गर्दन पर गहरे घाव के निशान साफ बताते हैं कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने वाली ग्राइंडर मशीन से उनकी गर्दन रेती गई। शनिवार दोपहर से लापता पुष्पांशु की तलाश में परिजनों ने स्टाफ को भेजा तो प्लांट का गेट अंदर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो खौफनाक मंजर सामने आ गया। यह खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई है।


Bihar Crime News: बिहार में मशहूर डॉक्टर के नाती की बेरहमी से हत्या, इंडस्ट्रियल एरिया के प्लांट से बरामद हुआ शव


घटनास्थल की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मृतक का आईपैड वैसे ही पड़ा मिला, जबकि उनका मोबाइल फोन टूटा-फूटा और जला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी का पता नहीं चला, लेकिन सबूतों से जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएंगे। सदर एसडीपीओ और रजौली डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।


इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टर अरुंधति और पिता रवि शंकर प्रसाद सदमे में हैं, लेकिन उन्होंने अभी किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। परिवार का कहना है कि पुष्पांशु एक होनहार युवा था, जो प्लांट का काम संभालता था। नवादा विधायक विभा देवी ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह नृशंस हत्या है, दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। जबकि शहरवासी इसे कानून-व्यवस्था की नाकामी बता रहे हैं।