ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में जमीन के लिए रिश्तों को कत्ल: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष

Bihar Crime News: नवादा जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के झगड़े में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार को वारसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव में हुई, जहां लगभग 60 वर्षीय उमा राम की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।


मृतक के बड़े बेटे अजय कुमार ने अपने चचेरे चाचा अरविंद कुमार और अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अजय के अनुसार, उनके पिता उमा राम और चाचा अरविंद कुमार के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 


उन्होंने बताया कि जब घर में कोई नहीं था, तब उनके पिता की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 


थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उमा राम की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता