ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी, नाबालिग को किया लहूलुहान

बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक नाबालिग लड़के को चाकू से गोद डाला. भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला बोल दिया.

Bihar News
नाबालिग को चाकू से गोदा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: छपरा में जमीनी विवाद को लेकर जमकर चाकूबाजी हुई है। घर के बाहर बैठे लड़के को गोतिया ने मारपीट के बाद छूरा घोंप दिया। विरोध करने पर युवक की मां और बहन के साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दाउदपुर थाना अंतर्गत दाउदपुर गांव की है।


घायल किशोर की पहचान दाउदपुर गांव निवासी संतोष कुमार राय के 17 वर्षीय बेटे अंकित कुमार राय के रूप में हुई है। अंकित को कमर के नीचे दो जगह पर छूरा मारा गया है। वहीं उसे बचाने के लिए घर से बाहर आई उसकी मां 42 वर्षीय सीता देवी एवं 20 वर्षीय बहन नेहा कुमारी को भी मारपीट कर जख्मी किया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि उनका अपने गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज सुबह में विवाद हुआ था और दोपहर में वह लोग अचानक उनके घर पर हमला बोल दिये। घायल लड़के की मां ने बताया कि आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


शुक्रवार को विवाद के बाद चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। वहीं सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- रमेंद्र कुमार सिंह, छपरा