ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बिहार के मॉल में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, चार लाख कैश लूटकर हुए फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

NALANDA: नालंदा के एक मॉल में असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है। बदमाशों की इस करतूत का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। रविवार की शाम दो दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वो

Bihar Crime News: बिहार के मॉल में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, चार लाख कैश लूटकर हुए फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के एक मॉल में असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है। बदमाशों की इस करतूत का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। रविवार की शाम दो दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने मॉल के अंदर घुसकर उत्पात मचाया और करीब 4 लाख नगद रुपये लेकर फरार हो गए। सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर स्थित बी 2 हॉलसेल मॉल की है।


मॉल संचालक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अपने दो बेटों प्रियांशु राज और आलोक राज के साथ मॉल में काम कर रहे थे। इसी दौरान दो दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने कपड़ा एक्सचेंज करने के बहाने मॉल के अंदर घुसकर बकझक करना शुरू कर दिया। 


दुकानदार ने जब कपड़ा एक्सचेंज करने से मना कर दिया तो असामाजिक तत्वों ने मॉल मालिक एवं उनके दो पुत्रों के साथ मारपीट का जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने दुकान में रखें 4 लाख रुपए भी लूट कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। 


सोहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी हुई है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि इन दिनों एसपी के निर्देश पर रात्रि गश्ती के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है बावजूद इसके असामाजिक तत्व के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता