ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Bihar Crime News: लॉज में छोटी सी बात पर हिंसक झड़प, चाकूबाजी में दो युवक की मौत; 3 गंभीर रुप से घायल

Bihar Crime News: खबर बिहार के दरभंगा जिले से है जहां मधुबनी में बीती रात चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर बिहार के दरभंगा जिले से है जहां मधुबनी में बीती रात चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज इलाके में हुई।


जानकारी के मुताबिक, घटना के समय लॉज में रहने वाले राहुल यादव और पास के क्षेत्र में रहने वाले महादलित समुदाय के रामबाबू सदा, दीपक सदा, लाल बाबू सदा, रामनरेश सदा और बिनोद ठठेरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चल गया। इस दौरान दीपक सदा, रामबाबू सदा, लाल बाबू सदा, रामनरेश सदा और बिनोद ठठेरी घायल हो गए।


घायल युवकों को परिजनों ने तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर किया। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक सदा और रामबाबू सदा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपी राहुल यादव अपने भाई के साथ किराए पर लॉज में रहता था और वह अरेर थाना क्षेत्र के झोंजी पेरोल गांव का निवासी है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल और छानबीन में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला व्यक्तिगत रंजिश और विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी घायल व्यक्तियों के इलाज पर नजर रख रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट