ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार में किसान की गला रेतकर हत्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

Bihar Crime News: मधेपुरा में किसान जसवंत कुमार की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे मिला शव। मृतक की मां ने पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे एक किसान का गला रेता हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जसवंत कुमार के रूप में हुई है और वह खाड़ी वार्ड-14 के निवासी थे। इस सनसनीखेज वारदात ने गांव में दहशत फैला दी है और लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर इस हत्याकांड के पीछे की सच्चाई है क्या।


हैरान कर देने वाली बात यह है कि जसवंत की मां उर्मिला देवी ने इस हत्या के लिए उनकी पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उर्मिला का कहना है कि पुनीता अपने दामाद के नाम एक बीघा जमीन हस्तांतरित करना चाहती थी, लेकिन जसवंत इसके खिलाफ थे। इस बात को लेकर पिछले एक साल से परिवार में तनाव चल रहा था और कोर्ट में मामला भी दर्ज था। हाल ही में जसवंत ने अपनी जमीन किसी और को सूदभरना पर दे दी थी, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। मां का दावा है कि इसी विवाद ने हत्या की साजिश को जन्म दिया है।


जबकि उधर मृतक के चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया है कि रविवार रात को गांव के ही अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को अपने साथ गाड़ी पर ले गया था। इसके बाद जसवंत घर नहीं लौटे और अगली सुबह उनका शव बेलो गांव में नहर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। जसवंत की तीन बेटियां हैं जिनमें शामिल है नेहा (15), निधि (13) और ब्यूटी (11)। नेहा की शादी पुनीता की मर्जी से अमित कुमार से हुई थी जबकि 2 बेटियों का भविष्य अब अंधकार में है।


इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जसवंत की पत्नी पुनीता को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की हर कड़ी को बारीकी से जांचा जा रहा है ताकि साजिश के पीछे शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश हो सके।