ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, व्यवसायी की 13 वर्षीय बेटी बनी शिकार; मौत

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में अपराधियों ने व्यवसायी पर बरसाई गोलियां, 13 साल की बेटी की मौत हो गई। रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के सहनी चौक के पास शुक्रवार सुबह हिंदुस्तान मार्बल टाइल्स की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। निशाना दुकान मालिक निरंजन साह पर था, लेकिन गोलियां उनकी 13 साल की बेटी पार्वती कुमारी को लग गईं। सिर और पैर में लगी दो गोलियों से पार्वती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद वह पहले पुरैनी पीएचसी ले जाई गईं, फिर मधेपुरा के जेएनके मेडिकल कॉलेज रेफर की गईं, और फिर पटना के पीएमसीएच जाते वक्त रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।


मृतका के भाई सचिन कुमार ने बताया है कि अपराधी मोटर खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, पिता छिप गए, लेकिन पीछे खड़ी पार्वती गोलियों का शिकार बन गई। सचिन ने खुलासा किया है कि दो दिन पहले ही अपराधियों ने फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुस्साए ग्रामीणों और परिवार वालों ने उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर मुख्य सड़क जाम कर दी। नारेबाजी के बीच लोग पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते नजर आए। पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण को भी हटाने की मांग उठी। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।


घंटों चली इस जाम को हटाने के लिए उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसडीपीओ ने कहा कि संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और कई टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुरैनी, आलमनगर और उदाकिशुनगंज थानों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद स्थानीय नेताओं ने भी पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए हैं। बिहार में बढ़ते अपराधों के बीच यह हादसा लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहा है। परिवार वाले न्याय की गुहार लगा रहे हैं, जबकि प्रशासन ने सख्ती से जांच का भरोसा दिलाया है।