ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब 37 लाख कैश के साथ 4 शातिर अरेस्ट; लोगों को ऐसे लगाते थे चूना

NALANDA: नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव से चार साइबर ठगों को 36 लाख 78 हजार 655 रुपये कैश, 16 मोबाइल फोन और अ

Bihar Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब 37 लाख कैश के साथ 4 शातिर अरेस्ट; लोगों को ऐसे लगाते थे चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव से चार साइबर ठगों को 36 लाख 78 हजार 655 रुपये कैश, 16 मोबाइल फोन और अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।


नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी लॉटरी और लोन के विज्ञापन चलाकर भोले-भाले लोगों को ठगते थे। लॉटरी के नाम पर यह लोगों को एक वेबसाइट के जरिए जोड़ते और पैसा जमा करवाते थे। इसके अलावा, लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भी ये बड़ी रकम वसूलते थे।


उन्होंने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए प्रिवेंटेटिव रेट और पोर्टल के जरिए प्राप्त मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया, जिससे इस गिरोह का पता चला। इन अपराधियों ने केरला लॉटरी और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर फर्जी लिंक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की योजना बनाई थी।


पुलिस ने इस गिरोह के नेटवर्क को समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह एक कमीशन-बेस्ड सिस्टम पर काम करता था। इसमें कुछ लोग कस्टमर्स से बात करते थे, कुछ अकाउंट्स संभालते थे, और कुछ लोग पैसे निकालने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है, और उनके उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल को भेजा जाएगा।


एसपी ने बताया कि पुलिस अन्य राज्यों के साथ समन्वय बनाकर जांच कर रही है, क्योंकि इस गिरोह के खिलाफ कई राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस द्वारा आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता