ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar Crime News: खगड़िया में फ्लाई ओवर ब्रिज पर युवक को गोली मारी, भूमि विवाद में हमले की आशंका

Bihar Crime News: खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में फ्लाई ओवर ब्रिज पर बेखौफ बदमाशों ने नीरज कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। भूमि विवाद में घटना की आशंका। घायल को सदर अस्पताल से रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar Crime News: खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने शहर के व्यस्त फ्लाई ओवर ब्रिज पर नीरज कुमार नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी का कारण भूमि विवाद हो सकता है। चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।


इस घटना से शहर के व्यस्त इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: अनिश