ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Crime News: कर्ज का पैसा वापस मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने पेचकस मारकर युवक को किया लहूलुहान

CHHAPRA: छपरा में कर्ज का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। कर्ज लेने वाले आरोपी ने युवक को पेचकर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

Bihar Crime News: कर्ज का पैसा वापस मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने पेचकस मारकर युवक को किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में कर्ज का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। कर्ज लेने वाले आरोपी ने युवक को पेचकर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक के पास की है।


दरअसल, आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में पेंचकस मार दिया है। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक नगर थाना अंतर्गत नगरपालिका चौक निवासी सुरेंद्र प्रसाद का 30 वर्षीय कुंदन कुमार है।


घायल युवक ने बताया कि मोहल्ले के ही अजय राय ने उसके पेट में पेंचकस मारा है। दोनों के बीच पैसे का लेन-देन चलता था और जब उसने अपना बकाया पैसा मांगा तो विवाद हो गया और इसी दौरान उसने पेट में पेचकस मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।