ब्रेकिंग
Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप

Bihar Crime News: कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, ब्लास्ट से इलाके के लोगों में हड़कंप

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोक सकते में आ गए। इस धमाके में एक दुकानदार बुरी तर

Bihar Crime News: कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, ब्लास्ट से इलाके के लोगों में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोक सकते में आ गए। इस धमाके में एक दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, टीलहा-धर्मशाला रोड में शनिवार को एक कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कबाड़ी दुकानदार जौहर बुरी तरह से घायल हो गया। जौहर के दोनों हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उसके एक हाथ की ऊंगलियां कट गई हैं। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर के लिए दुकान के आसपास सड़कों पर आवागमन ठप हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर सिविल लाइन थाना की पुलिस और टाउन डीएसपी पहुंचे हैं। बम स्क्वायड और एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।


अभी तक की जांच में घटनास्थल से किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिलने की बात कही जा रहा है। ब्लास्ट के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। कहा जा रहा है कि दुकानदार जौहर कचरे को बैग से निकाल रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस के आलाधिकारी पूरे घटना पर नजर बनाए हुए हैं।