ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Crime News: बिहार में ₹5 के लिए 70 वर्षीय की हत्या, स्थानीय लोगों ने जमकर मचाया बवाल

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में 5 रुपये चुंगी विवाद में बुजुर्ग मौसिन आलम की हत्या। काको बाजार एजेंट विक्की पटेल फरार, आक्रोश में NH-33 जाम..

Bihar Crime News
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले में महज 5 रुपये के विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार को काको थाना क्षेत्र के एक सब्जी बाजार में हुई, जहां बाजार समिति के एजेंट ने चुंगी वसूलने के नाम पर विवाद कर बुजुर्ग को मुक्कों से मारा। मृतक की पहचान मौसिन आलम (70) के रूप में हुई है, वह लिपनी गांव के निवासी थे। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एनएच-33 को जाम कर दिया। पुलिस ने घंटों समझाने के बाद जाम हटवाया।


मौसिन आलम रोजाना काको बाजार में सब्जी बेचने आते थे, जहां बाजार समिति के एजेंट विक्की पटेल चुंगी वसूलते हैं। बुधवार को मौसिन ने 15 रुपये की चुंगी के बदले 10 रुपये दिए, लेकिन विक्की ने 5 रुपये और मांगने पर विवाद हो गया। इनकार पर विक्की ने बुजुर्ग के सीने पर जोरदार मुक्के मारे, जिससे वे गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्की पटेल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में ऐसी वसूली के विवाद आम हैं, लेकिन हत्या तक बात कभी न पहुंची।


हत्या के बाद सैकड़ों ग्रामीण एनएच-33 पर इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया। वे न्याय की मांग कर रहे थे और पुलिस की मौजूदगी में नारे लगाते रहे। काको थानाध्यक्ष ने बताया कि विक्की पटेल की तलाश में टीमें लगी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिससे वाहनों को परेशानी हुई। एसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होगी।