ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: बिहार में CSP संचालकों से 16 लाख की लूट; भागते लुटेरों ने ग्रामीण को कुचला, एक गिरफ्तार..

Bihar Crime News: जमुई के झाझा में हथियारबंद लुटेरों ने CSP संचालकों से 16 लाख लूटे। भागते समय एक ग्रामीण की कुचलकर हत्या, एक लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में..

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने CSP संचालकों से 16 लाख रुपये लूट लिए। जिसके बाद भागने के दौरान लुटेरों की कार ने एक ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है।


यह घटना झाझा थाना क्षेत्र के नागी नकटी इलाके की है। शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे CSP संचालक राजेश बरनवाल और सुभाष झाझा स्टेट बैंक से 16 लाख रुपये निकालकर करहरा लौट रहे थे। नागी नकटी के पास एक मारुति डिजायर कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारने की धमकी देकर पैसे से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।


घटना की सूचना पर झाझा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटेरों का पीछा किया। मधुआ गांव के पास अपराधियों की कार ने मवेशियों और एक ग्रामीण को टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। कीचड़ में कार फंसने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि चार अन्य फरार हो गए।


पुलिस ने पकड़े गए अपराधी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार लुटेरों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से मारुति डिजायर कार जब्त की गई है। झाझा थाना पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह