ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Crime News: हाजीपुर में रिटायर्ड बिजली कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: हाजीपुर के बिदुपुर में रिटायर्ड बिजली कर्मी शिव शंकर सिंह की देर रात गोली मारकर हत्या। पुलिस ने 4 खोखे बरामद किए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच जारी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar Crime News: हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव के पास सोमवार देर रात रिटायर्ड बिजली कर्मी शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, शिव शंकर रिटायरमेंट के बाद जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।


यह घटना रात करीब 11 बजे की है, जब शिव शंकर अपने पुराने घर भैरोपुर से पकौली जा रहे थे। अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चार गोली के खोखे बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या के कारणों और अपराधियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार