ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष के पति और शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे में पैक्स अध्यक्ष के पति व शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी पर देर रात फायरिंग। हाथ पर लगी गोली, गोरखपुर रेफर। पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष के पति और शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी पर ताबड़तोड़ गोली चलाई है। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल भुवन भास्कर को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के मझवालिया-पिपरहि पथ की है। देर रात करीब 11 बजे भुवन भास्कर त्रिपाठी छठियावँ गांव निवासी अपने काम से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।


गोली उनके हाथ में लगी है, जबकि नाक के पास भी गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


भुवन भास्कर त्रिपाठी शिक्षक हैं, पैक्स अध्यक्ष के पति हैं और पूर्व में मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके हैं। स्थानीय स्तर पर वे काफी सक्रिय रहते हैं। इलाके में उनकी सामाजिक-पंचायती गतिविधियों के चलते कई लोगों से संपर्क है। गोलीबारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुरानी रंजिश, पंचायत राजनीति या कोई और कारण हो सकता है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


इस घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस और हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।  


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा