ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

Bihar Crime News: उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों का हमला, एक होमगार्ड जवान की मौत

Bihar Crime News: गोपालगंज के विश्वंभरपुर में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, जिसमें एक होमगार्ड जवान की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू की..

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक के पास शनिवार तड़के शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के होमगार्ड जवान शराब तस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने जवानों पर हमला किया और उन्हें जोरदार धक्का दे दिया। हमले में एक जवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


यह घटना गोपालगंज में शराब माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती है। कर्तव्य निभाते हुए एक जवान की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा