ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Bihar Crime News: घर के बाहर शख्स की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने ही वारदात को दिया अंजाम

GAYA: औरंगाबाद के कदमा गांव से ताल्लुक रखने वाले 58 वर्षीय महावीर शर्मा की आज सुबह उनके ही पड़ोसी चंदन ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल म

Bihar Crime News: घर के बाहर शख्स की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने ही वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: औरंगाबाद के कदमा गांव से ताल्लुक रखने वाले 58 वर्षीय महावीर शर्मा की आज सुबह उनके ही पड़ोसी चंदन ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल मोहल्ले में सुबह उस वक्त हुई जब महावीर शर्मा अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। 


पड़ोसियों का कहना है कि चंदन, जो बीते दो दिनों से नशे में धुत होकर लोगों को पिस्टल दिखाकर धमका रहा था, उसने ही महावीर शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 


पूरे मामले पर कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या कि वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी चंदन की उम्र 40-45 साल के बीच बताई जा रही है और घटना के बाद से वह फरार है।


पड़ोसियों का मानना है कि चंदन ने महावीर शर्मा को पहले भी धमकाय होगा और आज सुबह के विवाद के बाद उसे गोली मार दी। बता दें कि आरोपी चंदन सुबह साढ़े पांच बजे से ही लोगों को पिस्टल दिखा रहा था लेकिन किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

रिपोर्ट- नितम राज