ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime News: बिहार में भाई को शराब पिलाकर मारी गोली, थाने में फोन कर कहा "लाश मेरे कमरे में पड़ी है"

Bihar Crime News: बिहार में यहां विजयादशमी की रात राजेश ने चचेरे भाई दीपक की शराब पिलाकर हत्या की। पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखे और देसी कट्टा बरामद किया, जांच जारी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: विजयादशमी की पवित्र रात को गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में संपत्ति विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया। यहां आरोपी राजेश ने अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय दीपक को शराब पार्टी के बहाने बुलाया और नशा चढ़ने पर सीने में चार गोलियां उतार दीं।


हत्या के बाद राजेश ने खुद शेरघाटी थाने में फोन कर कहा, "मैंने अपने भाई की हत्या कर दी है, मेरे कमरे में लाश पड़ी है।" पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दीपक का शव बरामद किया, जहां जमीन पर चारो तरफ खून बिखरा पड़ा था। मौके से चार गोली के खोखे और एक देसी कट्टा जब्त किया गया है।


पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक को बचपन में शेरघाटी बस स्टैंड से लावारिस हालत में पाया गया था। आरोपी के चाचा द्वारिका प्रसाद ने उसे गोद लिया और पाला। चार साल पहले द्वारिका प्रसाद और उनकी पत्नी के निधन से पहले वसीयत में सारी संपत्ति दीपक के नाम कर दी गई। इसमें एक गेस्ट हाउस भी था जो दीपक किराए पर देकर गुजारा करता था। राजेश को लगता था कि संपत्ति का हिस्सा उसे भी मिलेगा, लेकिन ऐसा न होने पर रंजिश गहरी हो गई।


शेरघाटी थानाध्यक्ष सह ट्रेनी DSP अभिषेक कुमार ने बताया है कि राजेश ने पूछताछ में हत्या कबूल ली है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद मुख्य कारण लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी तहकीकात हो रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।