ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar Crime News: फर्जी बैंक खोलकर 89 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ले भागा जालसाज; थाने पहुंचा मामला

MOTIHARI: मोतिहारी में फिनो बैक का फर्जी ब्रांच खोलकर चार प्रखंड की 89 महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 9 लाख रुपए ठगकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित म

Bihar Crime News: फर्जी बैंक खोलकर 89 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ले भागा जालसाज; थाने पहुंचा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में फिनो बैक का फर्जी ब्रांच खोलकर चार प्रखंड की 89 महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 9 लाख रुपए ठगकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित महिलाएं साइबर थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


दरअसल, यह पूरा मामला पंचपकड़ी ओपी क्षेत्र का है। पीड़ित रिंकू कुमारी ने बताया कि अगस्त महीने में संदीप नाम का युवक गांव में आया था। चार-पांच महिला एक जगह बैठे थी, तभी संदीप वहां पहुंचा और लोन दिलाने की बात कही। संदीप ने खुद को फिनो बैंक का कर्मी बताया था। उसने झांसा दिया कि एक सप्ताह के भीतर पांच लाख का लोन वह दिला देगा।


महिलाएं संदीप के झासे में आ गईं और संदीप ने सभी महिलाओं से तीन-तीन सौ रुपए लिए औ फिनो बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद खाते में सभी महिलाओं से 10-10 हजार रुपए डिपोजिट कराए। पैसे जमा होने के बाद खाते से पैसे निकाल कर फरार हो गया। महिलाओं ने बताया कि पैसे जमा करने के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है। संदीप ने फिनो बैंक का जो दफ्तर खोल रखा था वह भी फर्जी निकला।


इसके बाद महिलाओं को उनके साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और वह अपनी शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंची। महिलाओं ने बताया कि पताही बेला गांव की 40, गोढवा अगरवा की 20, पताही बाराशंकर की 14, पकड़ीदयाल के 10 और कोटवा पट्टी जसौली की 5 महिलाओं से लगभग 9 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर थाना के डीएसपी वसीम अख्तर ने बताया कि महिला का शिकायत मिला है। आरोपी की पहचान हो गई है। संदीप कुमार बखरी थाना आदापुर का रहने वाला है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम