ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: फर्जी DPO बनकर स्कॉर्पियो से घूम रहे 7 अपराधी अरेस्ट, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Bihar Crime News: बेगूसराय में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी DPO बनकर स्कॉर्पियो से घूम रहे 7 अपराधी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF और बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलिया थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 07 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 01 देशी कट्टा, 04 जिंदा गोली, 07 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।


जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को STF बेगूसराय द्वारा बलिया थाना पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन पर सवार कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिघरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर बलिया थाना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया।


इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन, जिस पर आगे की ओर “GOVT OF BIHAR DPO BEGUSARAI” लिखा साइन बोर्ड लगा हुआ था, पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर मनसेरपुर गांव के पास वाहन को पकड़ लिया। स्कॉर्पियो पर सवार कुल 07 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ पप्पू, सन्नी कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार, सिंटू कुमार, शुभम कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR08P3501 को जब्त कर लिया गया है।


पूछताछ के दौरान सिंटू कुमार के मोबाइल फोन से हथियारों की तस्वीरें मिलीं। इसके बाद शुभम कुमार के बयान पर पुलिस टीम ने राम–जानकी नगर (काशीमपुर) स्थित सिंटू कुमार के घर छापेमारी की, जहां से 01 देशी कट्टा और 04 जिंदा गोली बरामद की गई।


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़े हुए हैं, जिसका सरगना संजीव कुमार उर्फ पप्पू बताया जा रहा है। यह गिरोह खुद को सरकारी वाहन बताने के लिए DPO बेगूसराय का साइन बोर्ड लगाकर स्कॉर्पियो से घूमता था, ताकि किसी को शक न हो और आसानी से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा सके।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ बलिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता