ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar Crime News: बाइक सवार युवक से बीच रास्ते में लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना वैशाली से सामने आई है, जहां अपराधियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर गी। गोली युवक

Bihar Crime News: बाइक सवार युवक से बीच रास्ते में लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना वैशाली से सामने आई है, जहां अपराधियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर गी। गोली युवक के दाहिने कान पट्टी को छुती निकल गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के रतनपुरा स्कूल के पास की है।


घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुर्की गांव निवास रामेश्वर पासवान के 19 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। घायल राहुल कुमार ने बताया कि वह अपनी मम्मी और पापा को रतनपुरा सेंटर पर पहुंचाकर घर लौट रहा था। जैसे ही एन एच पर चढ़े वैसे ही बाइक सवार अपराधी पीछा करने लगे और रतनपुरा स्कूल के पास उसे घेर लिया।


इस दौरान बदमाशों ने उससे मोबाइल और बाइक छीनने लगे और विरोध करने पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास जब लोग इकट्ठा हो गए तो अपराधी मोबाइल लेकर भाग गए और बाइक छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंच भगवानपुर थाने की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है।


इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बताया कि मोबाइल छीनतई के दौरान एक युवक को गोली मारी गई है। गोली कनपटी को छूते हुए निकल गई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता